मंदसौर। पुलिस थाना गरोठ ने अवैध देशी कच्ची शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश-
पुलिस के अनुसार 24 मई 2026 को सउनि धन्नालाल योगी को मुखबिर से सूचना मिली कि उतारा का मार क्षेत्र में एक व्यक्ति खेत के कुएं पर बनी परछान में प्लास्टिक की केनों में अवैध कच्ची शराब लेकर बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फंटा भानपुरा रोड स्थित स्थान पर दबिश दी।

आरोपी गिरफ्तार, शराब बरामद-
कार्रवाई के दौरान अर्जुनसिंह पिता करणसिंह सौंधिया राजपूत (उम्र 45 वर्ष), निवासी चिकनिया को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 15-15 लीटर की दो केन एवं 40-40 लीटर की दो केन सहित कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त महुए का लाहन भी मिला।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज-
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) म.प्र. आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब जब्त कर ली है।

इनके निर्देशन में हुई कार्रवाई-
यह कार्रवाई एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश, एएसपी हेमलता कुरील एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव के नेतृत्व में सउनि धन्नालाल योगी व पुलिस टीम द्वारा की गई।
