BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2026, 7:52 pm
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में चित्तौड़गढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त, एनएच-48 पर कंटेनर से बरामदगी, मुरमुरे की आड़ में छुपाकर हो रही थी तस्करी, चालक फरार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उदयपुर रेंज में चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत गंगरार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 46 क्विंटल 25 किलो 810 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। यह जिले की पिछले वर्षों की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती बताई जा रही है।

एनएच-48 पर संदिग्ध कंटेनर की तलाशी के दौरान मुरमुरे (चावल की फुल्ली) के कट्टों की आड़ में भारी मात्रा में डोडाचूरा छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर मामला दर्ज किया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि आईजीपी रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन एवं डीएसपी गंगरार शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में गंगरार थाना पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार कंटेनर में ऊपर की ओर मुरमुरे के कट्टे भरे हुए थे, जबकि पीछे की ओर 231 प्लास्टिक के कट्टों में डोडाचूरा छुपाया गया था। प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित तस्करी से जुड़ा होने की आशंका जताई गई है।

पुलिस ने बताया कि फरार चालक एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश एवं अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई में एएसआई शैतान सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल भंभूराम, बाबूलाल एवं चालक देवकिशन शामिल रहे।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम अथवा नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE