खरगोन। जिले की भीकनगांव पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध देशी पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन सहित करीब 4 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया।
मुखबिर की सूचना पर ग्राम सांईखेड़ी के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने राहुल सेन निवासी धुलकोट और लक्की निवासी जालंधर (पंजाब) को पकड़ा। दोनों आरोपी बाइक से अवैध हथियार लेकर भीकनगांव आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।