BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 5:32 pm
KHABAR : जावद में देवस्थान भूमि विवाद गरमाया, बावरी समाज ने लगाया अवैध कब्जे का आरोप,  कलेक्टर से की तत्काल कार्रवाई की मांग, जनसुनवाई में सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जावद नगर में बावरी समाज ने देवस्थान की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। समाजजनों ने संबंधित भूमि से कब्जा हटाने, आवासीय पट्टों की जांच कराने तथा धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

आवेदन में बताया गया कि तेलियों के सामुदायिक भवन के समीप स्थित भूमि पर वर्षों पुराने भेरूजी, माताजी सहित अन्य देवी-देवताओं के चबूतरे स्थापित हैं, जहां समाजजन लंबे समय से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। यह स्थल समाज की आस्था का केंद्र बताया गया है।

समाज का आरोप है कि उक्त भूमि का आवासीय पट्टा कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जारी किया गया है और वहां निर्माण कार्य की तैयारी की जा रही है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया कि रात के समय जेसीबी से खुदाई कर धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया गया।

बावरी समाज ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जा हटाने तथा संबंधित पट्टे को निरस्त करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE