BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 6:46 pm
BIG NEWS : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो व मंदसौर डिवीजन की संयुक्त टीम, जब अधिकारियों को मिली खुफिया सूचना तो की घेराबंदी, फिर जैसे ही पहुंचा संदिग्ध ट्रक, रोककर ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, प्लॉस्टिक के कट्टों में छुपाकर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, तीन में से दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की मंदसौर सेल एवं मंदसौर-III डिवीजन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1752.460 किलोग्राम डोडाचूरा (पॉपी स्ट्रॉ) जब्त किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार है।

जानकारी के अनुसार, गुजरात पंजीकरण वाला अशोक लेलैंड ट्रक मंदसौर क्षेत्र से डोडाचूरा लेकर गुजरात की ओर जा रहा था। विशिष्ट सूचना के आधार पर सीबीएन की विशेष टीम ने 25 मई 2026 को डीआईईटी परिसर के पीछे कच्चे मार्ग पर ट्रक को रोक लिया।

वाहन की तलाशी के दौरान मक्का (कॉर्न) की 193 बोरियों के नीचे 88 प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखा गया डोडाचूरा बरामद हुआ। इसके अलावा एक ट्रक, एक मोटरसाइकिल और पूरा माल जब्त किया गया है।

कार्रवाई के दौरान तीन व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिनमें से दो को मौके पर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

फरार आरोपी की तलाश की जा रही है तथा पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE