नीमच। नीमच जिले के ग्राम टामोटी में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में आयोजित रात्रि चौपाल में प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण में प्रशासन ने तत्परता दिखाई है। चौपाल में जल निगम से संबंधित दो प्रमुख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन पर विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है।
दंतलाई में कार्य पूर्ण-
रात्रि चौपाल में ग्राम दंतलाई में पाइपलाइन सुधार से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ था। ग्रामीणों की मांग के अनुसार जल निगम द्वारा आवश्यक स्थान पर कांक्रीट रैंप का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया गया है।
शिवपुरिया में कार्य प्रारंभ-
ग्राम शिवपुरिया मंदिर वाला में पेयजल समस्या के समाधान हेतु प्राप्त आवेदन पर जल निगम द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। वर्तमान में सीसी रोड पर कटर मशीन से कटिंग कर दी गई है तथा पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की सीसी परत हटाने का कार्य किया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। रात्रि चौपाल में प्राप्त आवेदनों पर की गई त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है। जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के समयबद्ध निराकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी जल निगम के महाप्रबंधक धीरेंद्र बिजोरिया ने दी।