BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 7:37 pm
KHABAR : मंदसौर में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 103 आवेदकों की समस्याए सुनी अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, रास्ता और योजनाओं से जुड़े प्रकरणों पर कार्रवाई के आदेश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने 103 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाए तथा किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकरणों पर त्वरित निर्देश जारी किए गए। साबाखेड़ा निवासी कमलाबाई ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर तहसीलदार, मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

रिंडा निवासी रामेश्वर ने रास्ता खुलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर तहसीलदार (ग्रामीण), मंदसौर को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। नगरी निवासी डालुराम ने अंत्योदय योजना का लाभ दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर सीएमओ नगरी को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में विभिन्न प्रकार के अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE