BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 7:52 pm
REPORT : खाद कालाबाजारी पर 1000 इनाम योजना लागू, अब गुप्त सूचना देने पर संबंधित को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, सीएम किसान हेल्पलाइन 155253 पर दें जानकारी, सूचना दाता की पहचान रखी जाएगी गोपनीय, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उचित दर पर उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए राज्य शासन द्वारा “सूचना दाता प्रोत्साहन योजना” लागू की गई है।

इस योजना के तहत नकली खाद, अवैध भंडारण, अधिक दाम पर बिक्री, बिना लाइसेंस विक्रय तथा यूरिया के अवैध औद्योगिक उपयोग की सूचना देने पर 1,000 का इनाम दिया जाएगा। सूचना सही पाए जाने और कार्रवाई होने पर यह राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

उपसंचालक कृषि दिनेश मंडलोई ने बताया कि योजना के अंतर्गत कोई भी नागरिक 20 मई से 30 सितंबर 2026 तक सीएम किसान हेल्पलाइन 155253 पर गुप्त सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

सूचना के आधार पर कलेक्टर द्वारा गठित टीम जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी तथा 30 कार्य दिवसों के भीतर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE