BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 10:17 am
KHABAR : सेन समाज के सबसे बड़े संगठन नारायणी सेना संगठन का जिला स्तरीय पदग्रहण समारोह वृंदावन गार्डन में आयोजित, पढे़ अबरार पठान की खबर  

Share On:-

खरगोन। सेन समाज के सबसे बड़े संगठन नारायणी सेना संगठन का जिला स्तरीय पदग्रहण समारोह मंगलवार को जैतापुर स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित किया गया। इस आयोजन में जिलेभर के समाजजन और संगठन पदाधिकारियों ने शामिल होकर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। समारोह की शुरूआत सेन महाराज एवं जय मां नारायणी के जयघोष के साथ हुई। आयोजन के दौरान जिले सहित संभाग पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। इस दौरान समाज की प्रतिभावान छात्राओं को भी मंच से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। 


कार्यक्रम में संगठन के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय ओंकारलाल चौहान की मोम प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। समारोह में विधायक बालकृष्ण पाटीदार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता निमाड़ संभाग अध्यक्ष सुभाष चौहान ने की। प्रदेश अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि सेन समाज को एकजुट होकर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढऩे की आवश्यकता है। उन्होंने जोर दिया कि विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा में समाज का प्रतिनिधित्व बढऩा चाहिए, क्योंकि समाज किसी से कम नहीं है और एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है। संभागीय अध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि संगठन ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 11 लाख पौधे लगाने का संकल्प किया है। समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही संगठन की प्राथमिकताएं हैं। आने वाले समय में समाजहित में कई कार्य किए जाएंगे। समारोह के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान और पदग्रहण हुआ। इस पूरे आयोजन में समाजजनों में उत्साह और एकजुटता का माहौल स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE