BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 10:23 am
BIG NEWS : गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही, दो लैब टेक्नीशियन निलंबित, बिना जांच रिपोर्ट देने पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सीएचसी जीरन में लापरवाही उजागर, पढ़े हरिओम माली की खबर

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच में गंभीर लापरवाही बरतने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन के लैब टेक्नीशियन अंकित शर्मा एवं लीना सिंगाड़िया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

शिकायत के अनुसार 25 मई को आयोजित शिविर में बिना जांच किए ही यूरिन, ब्लड शुगर और एल्बुमिन की रिपोर्ट जारी कर दी गई। परिजनों द्वारा बनाए गए वीडियो में भी सैंपल जांच किए बिना रिपोर्ट देने की बात सामने आई।

जांच में पाया गया कि गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच किए बिना रिपोर्ट जारी की गई, जिससे मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर उनका मुख्यालय सीएचसी सिंगोली निर्धारित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE