बड़वानी। सेंधवा में ग्राम पंचायत दुगानी के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और कनास्या फलिया में पेयजल संकट दूर करने की मांग को लेकर जनपद पंचायत एवं एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी और जीतू भाद्ले ने किया प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जनपद पंचायत प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। राहुल सोलंकी ने आरोप लगाया कि पात्र परिवारों को पिछले पांच वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे गरीब परिवार कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं अधिकारियों ने बताया कि आवास प्लस सर्वे 2024 के तहत ग्राम दुगानी के 913 परिवारों का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। वहीं ग्रामीणों ने कनास्या फलिया में पेयजल संकट को लेकर भी प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनपद पंचायत सेंधवा के सामने अनिश्चितकालीन धरना और उग्र आंदोलन किया जाएगा।