BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 10:27 am
KHABAR : गंगा दशहरा पर मनासा में जल संरक्षण का संकल्प, राम तलाई पर हुई भव्य गंगा आरती, विधायक मारू ने कहा- जल है तो कल है, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। मध्यप्रदेश शासन के ‘जल संवर्धन अभियान’ के तहत नगर परिषद मनासा द्वारा गंगा दशहरा पर्व पर राम तलाई में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।

विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि “जल है तो कल है” और जल संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में जीव-जंतुओं एवं गौमाता के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की।

नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी ने नागरिकों से पानी बचाने तथा कुओं और बावड़ियों की नियमित सफाई कर जल स्रोतों को संरक्षित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर परिषद अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश राठौर ने किया तथा आभार उपाध्यक्ष किशोर जोलनिया ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE