BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 11:46 am
KHABAR : जमीन विवाद में खुलेआम लाठी-डंडे चले, गाड़ियां फोड़ीं, तमाशबीन बनी रही पुलिस, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले के कालापीपल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए जमीन विवाद में सरेआम लाठी-डंडे चलने, जेसीबी से हमला करने और गाड़ियां फोड़ने का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनकर केवल वीडियो बनाती नजर आ रही है। वायरल वीडियो को लेकर अब सूबे की सियासत भी गरमा गई है और विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।


वायरल वीडियो में एक पक्ष के लोग बेहद डरे और सहमे हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित शख्स चिल्लाते हुए कह रहा है कि अहिरवार कृषि फार्म की जमीन पर भारी संख्या में लोगों ने हमला कर दिया है। हमलावर अपने साथ बंदूकें और जेसीबी लेकर आए थे, जिससे उन्होंने गाड़ी के शीशे चकनाचूर कर दिए और लोगों पर जानलेवा हमला किया।


वीडियो में पीड़ित अपने परिवार के लोगों और एक बच्चे की हालत दिखाते हुए रो पड़ता है, जो पूरी तरह से खून से लथपथ हैं।। पीड़ित का कहना है कि उनके कुछ लोग घायल हैं और उनकी हालत बहुत गंभीर है।


इस पूरी वारदात के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात दिखाई दे रहा है, लेकिन वे उपद्रवियों को रोकने या घायलों की मदद करने के बजाय अपने मोबाइल से वीडियो बनाने में मशगूल हैं। वीडियो में पीड़ित शख्स की आवाज भी साफ सुनाई दे रही है, जो चीख-चीख कर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा हैकृ ष्ये पुलिस प्रशासन खड़े होकर वीडियो बना रहा है। पुलिस सामने खड़ी होकर देख रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस के सामने ही मारपीट हो रही है।ष्


घटना का वीडियो सामने आने के बाद कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए प्रदेश की चुस्त-दुरुस्त कानून-व्यवस्था के दावों की धज्जियां उड़ाई हैं।


पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने वीडियो साझा करते हुए लिखारूयह तालिबान नहीं, बल्कि शांति का टापू कहलाने वाला हमारा कालापीपल है३जो आज आतंक के साए में जीने को मजबूर है!इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जमीन कब्जाने को लेकर किस तरह खुलेआम गुंडे गोलियां बरसा रहे हैं और पुलिस तमाशबीन बनी हुई है।


सत्ताधारियों और पुलिस प्रशासन के संरक्षण में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि कानून का डर पूरी तरह खत्म हो गया है।


मुख्यमंत्री जी, देखिए आपकी पुलिस किसके साथ खड़ी है!
जिले के एसपी मौन हैं और आम जनता भय के माहौल में जी रही है।मेरा प्रदेश के क्ळच् से आग्रह है कि कालापीपल को इस आतंक और गुंडाराज से बचाइए, दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई कीजिए।


मामले में जांच और कार्रवाई की मांग
सरेराह हुई इस गुंडागर्दी, खूनी संघर्ष और पुलिस की अकर्मण्यता का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय जनता में भी भारी आक्रोश है। लोग सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन को टैग कर दोषियों के साथ-साथ मौके पर मूकदर्शक बने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE