BREAKING NEWS
सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 12:27 pm
KHABAR : बकरा ईद से पहले मन्दसौर पुलिस का सख्त फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई खाकी की निगरानी, एसपी के नेतृत्व में भारी बल ने किया पैदल मार्च, संदिग्धों से पूछताछ, कई क्षेत्रों में सघन चेकिंग, पढ़े खबर 

Share On:-

मन्दसौर। आगामी त्योहारों को देखते हुए मन्दसौर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंगलवार देर शाम एसपी विनोद कुमार मीना के नेतृत्व में जिले एवं शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बनाना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना रहा।

फ्लैग मार्च की शुरुआत बोतलगंज क्षेत्र से हुई, जहां एसपी के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल, एसडीओपी कीर्ति बघेल, सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस जवान शामिल रहे। क्षेत्र में एसडीएम स्वाति तिवारी भी उपस्थित रहीं।

इसके बाद पुलिस बल मुल्तानपुरा पहुंचा, जहां मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया गया। एसपी द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

फ्लैग मार्च प्रतापगढ़ पुलिया से शुरू होकर मंडी गेट, सदर बाजार रोड, शुक्ला चौक, जीवागंज और मदारपुरा होते हुए खिलचीपुरा क्षेत्र तक पहुंचा। रात करीब 10रू30 बजे इसका समापन हुआ।

पुलिस प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बुधवार को भी अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE