BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 12:54 pm
NEWS : नगर पालिका आयुक्त राम किशोर मेहता ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया आश्वासन, पढे़ खबर 

Share On:-

माउंट आबू। नगर पालिका आयुक्त राम किशोर मेहता ने सोमवार को आबू पर्वत स्थित होटल व्यवसायियों एवं स्थानीय व्यापारियों जिसमें व्यापार संघ, नक्की व्यापार संघ, लघु व्यापार संघ, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं को आयुक्त के समक्ष रखा।


आयुक्त राम किशोर मेहता ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास एवं व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नगर पालिका प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा व्यापारियों के सहयोग से शहर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।


बैठक में होटल व्यवसायियों एवं स्थानीय व्यापारियों ने अपनी बात खुलकर रखते हुए नगर पालिका प्रशासन से नियमित संवाद बनाए रखने की मांग की। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने आयुक्त द्वारा उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान के प्रति सकारात्मक पहल करने पर संतोष व्यक्त किया।


बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा नगर हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अक्षय चौहान, ने भी माउंट आबू की जन्म समस्याओं का निवारण ठीक समय पर हो जाए , वार्डों में भी कई काम अधूरे पड़े हैं उन्हें भी समय रहते पूरा किया जाए, वही ग्रीष्मकालीन ऋतु में पीने की पानी की काफी समस्या बनी रहती है और जो हेडपंप बंद पड़े हैं उन्हें फिर से सुचारु किया जाए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE