BREAKING NEWS
सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 1:45 pm
KHABAR : कसरावद में जुआ-सट्टे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, वैभव कॉम्पलेक्स में छापा, सात आरोपी गिरफ्तार, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद में पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जय स्तंभ के पास कॉम्पलेक्स में लंबे समय से जुआ और सट्टे का खेल संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन ने अलग-अलग टीम बनाकर मौके पर दबिश दी।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। मौके से बावन ताश पत्ते, करीब चौरानवे हजार सात सौ रुपए नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।


वहीं दूसरी कार्रवाई में दो लोगों को सट्टा लिखते पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से सट्टा पर्चियां, डायरी, पेन, नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए।


पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल एक लाख सतासी हजार आठ सौ रुपए का मशरुका जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ द्युत अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई को कसरावद पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके में अवैध जुआ-सट्टा संचालकों में हड़कंप मच गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE