सेगांव। समाजसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने वाले सेगांव के वरिष्ठ पत्रकार जय गुप्ता को दशोरा नागर समाज मध्यप्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी ने प्रदेश मीडिया प्रभारी के गौरवशाली पद पर नियुक्त किया है।
दशोरा नागर समाज मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र बाबुलाल मंडलोई ने बताया कि जय गुप्ता की निर्भीक लेखनी, समाज के प्रति समर्पण और जमीनी मुद्दों को उठाने की क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के बाद समाज में हर्ष का माहौल है। समाजबंधुओं का कहना है कि जय गुप्ता के मीडिया प्रभारी बनने से अब समाज की आवाज और मजबूत होगी और हर गांव-गली की खबर हर घर तक पहुंचेगी।
जय गुप्ता ने इस सम्मान के लिए प्रदेश कार्यकारिणी और समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पद नहीं, समाज की सेवा का अवसर है। पूरी निष्ठा और सत्य के साथ समाज की आवाज बनकर काम करूंगा।
गौरतलब है कि जय गुप्ता सेगांव में स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं और उनकी पत्रकारिता को समाज में सराहना मिलती रही है।
समाज के सभी बंधुओं ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।