BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 4:10 pm
KHABAR : जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने दिलाई जिम्मेदारी की सीख, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर

Share On:-

सोनकच्छ। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कालीसिंध नदी पर जनपद पंचायत एवं नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि प्रकृति हमें जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करती है, इसलिए उसका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने पेड़ों और जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर देते हुए नागरिकों से राजनीति से ऊपर उठकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।


कार्यक्रम की शुरुआत कलश पूजन से हुई, जिसमें महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जनपद सीईओ गीतिका सोनी ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रुतिसिंह बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी जल संरक्षण का संदेश दिया।


कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने कालीसिंध नदी किनारे श्रमदान कर स्वच्छता व संरक्षण का संदेश दिया। संचालन मेहरबान सिंह चौधरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन एपीओ धीरजसिंह ठाकुर ने माना। अंत में श्रीराम व्यास द्वारा सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE