रतलाम। मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही नवीन सोनोग्राफी केंद्र को नियमानुसार अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. तापड़िया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता शर्मा, जिला अभियोजन अधिकारी नीरज बारमेचा, राजेश माहेश्वरी, आशा सदस्य अनीता आहूजा, शाखा प्रभारी प्रवीण राठौर सहित संबंधित सदस्य उपस्थित रहे।