BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 4:33 pm
KHABAR : कैबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त खादी ग्राम उद्योग अध्यक्ष पंकज जोशी का प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत, पढे़ सोहन मरेठिया की खबर 

Share On:-

पोलायकलां। खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पंकज जोशी के प्रथम बार नगर पोलायकलां आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगर में उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई थीं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया।


भाजपा नेत्री बिना माहेश्वरी के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में पंकज जोशी का तिलक लगा अपर्णा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश मोदी, दामोदर माहेश्वरी, कमल चौधरी, रतन सिंह अंसल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंकज जोशी का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।


अपने संबोधन में पंकज जोशी ने कहा कि खादी एवं ग्राम उद्योग केवल रोजगार का माध्यम नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।


भाजपा नेत्री बिना माहेश्वरी ने कहा कि नगर में पंकज जोशी का प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में खादी ग्राम उद्योग को नई पहचान मिलेगी तथा ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होगे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा और सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE