नीमच। ईदुल-अजहा (बकरीद) का पर्व जिलेभर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। ईदगाह कमेटी के सदर सईद भाई काले एवं सेक्रेटरी अनवर ने बताया कि गुरुवार को सुबह 8 बजे ईदगाह में ईदुल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी।
शहर काजी सद्दाम हुसैन अत्तारी ने समस्त जिलेवासियों को ईदुल-अजहा की मुबारकबाद देते हुए त्योहार को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है।