BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 5:31 pm
KHABAR : फेम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में एमपी के 5 अफसर, कौशलेंद्र ने कोचिंग, सतीश ने नकल माफिया पर नकेल कसी, शिवम ने डिजिटल एड्रेस बनाए, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सर्वे के प्रारंभिक परिणाम जारी कर दिए गए हैं। देशभर से चुने गए 800 अधिकारियों में मध्य प्रदेश के 5 आईएएस अफसरों ने भी जगह बनाई है।


इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा अपनी प्रशासनिक कार्यशैली, जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह नवाचार, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह जनसरोकार वाली पहल, भोपाल के पूर्व कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह बेहतर गवर्नेंस और सतना कलेक्टर सतीश कुमार प्रभावी कामकाज के कारण देश के चुनिंदा जिलाधिकारियों की सूची में शामिल हुए हैं।


इस सर्वे में देशभर के करीब 800 जिलों के कलेक्टरों और डिप्टी कमिश्नरों के कामकाज का आकलन किया गया था। सर्वे प्रशासनिक दक्षता, सुशासन, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क, नवाचार, जवाबदेही और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन समेत 10 प्रमुख मानकों के आधार पर किया गया। इसके अलावा ग्राउंड रिपोर्ट, विशेषज्ञों की राय, मीडिया विश्लेषण और जनसरोकार से जुड़े पहलुओं को भी मूल्यांकन में शामिल किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE