नीमच। शासकीय आईटीआई नीमच (डूंगलावदा), जावद, मनासा एवं रामपुरा में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश पंजीयन प्रारंभ हो गए हैं। पंजीयन की प्रक्रिया 26 मई से 30 जून 2026 तक चलेगी।
इन संस्थानों में संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्था में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को अपनी प्राथमिकता के अनुसार ट्रेड चयन का अवसर प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित आईटीआई संस्थानों से संपर्क किया जा सकता है।