BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 5:41 pm
KHABAR : शिवपुरी में पारदी युवकों से दहशत का आरोप, ग्रामीण पहुंचे एसपी ऑफिस, मारपीट, लूट और धमकियों से परेशान सेवड़ा गांव के लोगों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले के सेवड़ा गांव के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर गांव के बाहर रहने वाले पारदी समाज के कुछ युवकों पर मारपीट, रुपये छीनने और गांव में दहशत फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी युवक हथियार लेकर घूमते हैं और आए दिन शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती है।


ग्रामीणों के अनुसार, गांव में चोरी, झगड़े और मारपीट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे पूरा गांव भय के माहौल में जीने को मजबूर है। कई बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया।


ग्रामीण आकाश पाल ने बताया कि एक दिन रास्ते में बाला पारदी, इंदल पारदी और सोलन पारदी ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और 500 रुपए की मांग करने लगे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसकी जेब से करीब 5 हजार रुपए निकाल लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।


आकाश ने बताया कि इस मामले की शिकायत सुभाषपुरा थाना में दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने केस भी दर्ज किया, लेकिन अब तक आरोपियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।


इसी से नाराज होकर सेवड़ा गांव के कई ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और पारदी गिरोह से सुरक्षा दिलाने के साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE