खरगोन। जिले की कसरावद ग्राम पंचायत झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल से बंद पड़ी नल-जल योजना को आखिरकार पंचायत ने फिर से शुरू कर दिया है। योजना शुरू होते ही फाल्या के 35 मकानों में पानी की सप्लाई बहाल हो गई है, जिससे करीब 500 लोगों ने राहत की सांस ली है।
दरअसल, टंकी बनने के बावजूद पिछले चार वर्षों से ग्रामीणों को नलों से पानी नसीब नहीं हो रहा था। मजबूरी में आदिवासी लोग गंदा पानी पीने को मजबूर थे। जब मीडिया कर्मी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो प्रशासन हरकत में आया।
जनपद सीईओ रिना किराड़े एवं एसडीएम अनिल जैन के निर्देशन पर नल-जल योजना को व्यवस्थित करने का काम शुरू किया गया।
फाल्या के बुजुर्गों का कहना है कि गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी, लेकिन अब स्थायी समाधान मिलने से बड़ी राहत मिली है।
फूल सिंह फालिया के लोगों ने पानी मिलने पर मीडिया कर्मी एवं एसडीम अनिल जैन, सीईओ रीना किराड़ का धन्यवाद माना।