BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2026, 10:39 am
KHABAR : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर लगेगी प्रदर्शनी, शाम को होगा विकसित भारत सम्मेलन का आयोजन, नीमच में आज जुटेंगे प्रबुद्धजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सुशासन, सेवा, विकास, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जिला भाजपा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कार्यक्रमों की शुरुआत दोपहर 2.30 बजे भारत माता चौराहे पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों पर आधारित वृहद प्रदर्शनी के उद्घाटन से होगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा तथा इसे आमजन के अवलोकन के लिए खुला रखा जाएगा।

इसके पश्चात सायं 5 बजे लायंस डेन, नीमच में ष्विकसित भारत संकल्प सम्मेलनष् आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रबुद्धजन, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य सहभागिता करेंगे।

सम्मेलन में जनप्रतिनिधि केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों, विकसित भारत के संकल्प तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच ने जिले के नागरिकों से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान किया है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा प्रदान की गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE