BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2026, 4:13 pm
KHABAR : ग्वालियर गुड़ा-गुड़ी रिटेनिंग वॉल हादसा, जांच समिति गठित, सदस्यीय समिति सात दिन में आयुक्त को सौंपेगी रिपोर्ट, तीन अधिकारियों को नोटिस, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। गुड़ा-गुड़ी का नाका स्थित मुक्तिधाम के पास बाउंड्री वॉल गिरने से एक महिला की मौत और दो लोगों के घायल होने के मामले में नगर निगम प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति को सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।


समिति में अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, नगर निवेशक सुरेश अहिरवार, प्रभारी सहायक यंत्री राजीव सोनी और प्रभारी कार्यालय अधीक्षक (जनकार्य) राजीव जायसवाल को शामिल किया गया है। समिति घटनास्थल का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और पूरी निर्माण प्रक्रिया की जांच करेगी।


जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों या संबंधित एजेंसी के खिलाफ विभागीय और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


कारण बताओ नोटिस जारी
इधर, प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। वार्ड क्रमांक-55 के सहायक यंत्री राकेश कुशवाहा, तत्कालीन उपयंत्री बृजेश राजपूत और प्रभारी क्षेत्राधिकारी अनिल श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को लेकर जवाब मांगा गया है।


नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कहा कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या निर्माण में अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE