BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 11:00 am
SHOK SAMACHAR : 96 वर्षीय समाजसेवी घनश्याम आचार्य ने ली अंतिम सांस, आज दोपहर 3 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा, भाजपा-कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के लोग देंगे अंतिम विदाई, पढे़ खबर 

Share On:-

माउंट आबू। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुनील आचार्य के पिता घनश्याम आचार्य का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने माउंट आबू स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे माउंट आबू शहर में शोक की लहर है।

घनश्याम आचार्य सिरोही जिले के सबसे वरिष्ठ पेंशनरों में शामिल थे और समाजसेवी के रूप में उनकी विशेष पहचान थी। उन्होंने माउंट आबू उपखंड अधिकारी कार्यालय में चुनाव अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। प्रशासनिक अनुभव के कारण कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने समय-समय पर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव अरुण कुमार तथा भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा भी विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर उनसे सलाह लेते रहे थे।

परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान से निकलेगी। अंतिम यात्रा में भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल होंगे।

घनश्याम आचार्य के निधन पर अनेक लोगों ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE