BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2026, 11:02 am
BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-रेस्टोरेंटों से 13 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर जारी किया नोटिस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नीमच द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नयागांव एवं केसरपुरा क्षेत्र स्थित होटल एवं रेस्टोरेंटों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 13 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं उनकी टीम ने होटल जैन मधुबन, नयागांव टोल प्लाजा का निरीक्षण कर विक्रय हेतु भंडारित जीरा, काली मिर्च, अजवाइन एवं मेथीदाना के चार नमूने लिए। इसी प्रकार अन्नपूर्णा होटल, नयागांव टोल प्लाजा से सौंफ, जीरा, तिल एवं लौंग के चार नमूने तथा होटल जाट श्री, मेन रोड केसरपुरा (तहसील जावद) से पनीर, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर एवं जीरा के पांच नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिए गए।

निरीक्षण के दौरान तीनों प्रतिष्ठानों द्वारा खाद्य निर्माण में उपयोग किए जाने वाले पानी की जांच रिपोर्ट, तैयार खाद्य पदार्थों की परीक्षण रिपोर्ट तथा कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा-32 के अंतर्गत संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं उससे संबंधित नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE