गरोठ। गरोठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिमरोल के गांव चांदबड़ा में देर रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर पति-पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में पति देवा बंजारा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी बुली बाई बुरी तरह से घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस को सूचना दी गई है। गरोठ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
फिलहाल महिला का इलाज जारी है।