चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि जिले के शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित ₹10,000 का इनामी कमलेश पाटीदार अपने घर पर आया हुआ है और आज मनासा किसी काम से आएगा सूचना विश्वसनीय होने से टीम प्रभारी मय टीम के मनासा बस स्टैंड पहुंचे जहां पर चुकनी की तरफ से आने वाली बस से मुखबिर के बताए हुए हुलिए का एक आदमी बस से उतरा जिसको पड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश पिता मांगीलाल जाति पाटीदार निवासी चुकनी थाना मनासा, जिला नीमच (एम.पी) होना बताया जिसे डिटेन कर शंभूपुरा थाना पुलिस को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया। आरोपी स्वयं कोई मोबाइल नहीं रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था सुबह शाम ही घर पर रहता था दिन में बाहर खेतों में घूम फिर कर समय व्यतीत करता था।
जिला विशेष टीम - एएसआई सूरज कुमार, राज कुमार (साइबर सेल), कांस्टेबल जगदीश, देवेंद्र, सुरेश सुंडा ,अरविंद, अशोक, कृष्णकांत, वीरेंद्र, रामकेश।