BREAKING NEWS
NEWS : त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में पहुंची फरियाद, कलेक्टर के.. <<     KHABAR : आधार सेवाओं के लिए डाकघरों में लगेगा.. <<     KHABAR : जनता की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान,.. <<     KHABAR : जामा मस्जिद से निकला जश्ने ईद.. <<     KHABAR : शहर में जलभराव से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप,.. <<     KHABAR : खेल मैदान बचाने आप का कल प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : नीमच ने फिर लहराया परचम, 12 स्वर्ण और 8 रजत.. <<     KHABAR : समाजसेवी डॉ. दयाल की सुपुत्री नेहा को.. <<     NEWS : वीरांगना विद्युलता लोधा के बलिदान दिवस पर.. <<     REPORT : जिला पंचायत सीईओ ने जिला चिकित्सालय का.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के गंगरार में चोरों का बड़ा खेल.. <<     BIG NEWS : छोटीसादड़ी से प्रतापगढ़ तक तलाश, आखिर.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति.. <<     रामपुरा में अकीदत और उत्साह के साथ निकला.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ निकला भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2026, 6:14 pm
BIG NEWS : राजस्थान के गंगरार में चोरों का बड़ा खेल बेनकाब, सरगना चढ़ा खाकी के हत्थे, पूछताछ में कबूली ये वारदातें, 13 बाइक और 11 मोबाइल बरामद, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगरार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की 13 मोटरसाइकिलें और 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर चोरी के गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन एवं गंगरार वृत्ताधिकारी उदय सिंह चुण्डावत के सुपरविजन में थाना गंगरार पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट से शुरू हुई जांच
21 अगस्त 2026 को स्टेशन गंगरार निवासी अंकित कुमार व्यास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जून को वह सामुदायिक अस्पताल गंगरार गया था। अस्पताल से बाहर आने पर उसकी अपाचे मोटरसाइकिल निर्धारित स्थान से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया गया। प्रकरण की जांच एएसआई शिवलाल शर्मा, प्रभारी रिको पुलिस चौकी सोनियाणा द्वारा की गई। पुलिस ने संदिग्धों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई शुरू की।

पूछताछ में सामने आया चोरी का नेटवर्क-
21 अगस्त को पुलिस ने संदिग्ध इन्द्रसिंह उर्फ भोलू पिता बाबूलाल बंजारा, निवासी जीवा नायकों का खेड़ा, थाना गंगरार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने राजू उर्फ बिलु पिता शोभाराम बंजारा द्वारा अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 9 मोटरसाइकिलें लाकर बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने इन्द्रसिंह के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

सरगना राजू उर्फ बिलु गिरफ्तार-
चोरी की वारदातों के मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 अगस्त 2026 को राजू उर्फ बिलु उर्फ बिलिया पिता शोभाराम बंजारा (34), निवासी जीवा नायकों का खेड़ा, थाना गंगरार को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने सांवरियाजी, भादसोड़ा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और गंगरार क्षेत्र से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी करना बताया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 4 चोरी की मोटरसाइकिलें और 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए।

इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल 13 मोटरसाइकिलें और 11 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE