सिंगोली। भगवान श्री सांवलिया सेठ की पावन नगरी मंडफिया (चित्तौड़गढ़) में आगामी 6 सितंबर को अखिल भारतीय मालवा-मेवाड़ गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का प्रबुद्ध जन महासंगम आयोजित किया जाएगा। महासंगम को लेकर समाज की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में महासभा के पदाधिकारियों ने सिंगोली पहुंचकर स्थानीय ब्राह्मण समाजजनों को कार्यक्रम का विधिवत निमंत्रण दिया।
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश उपाध्याय एवं कमलेश भट्ट ने बताया कि महासंगम चिकारड़ा रोड स्थित डीएम वाटिका, सांवलिया धाम मंडफिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 से 11 बजे तक समाजजनों का आगमन एवं स्वल्पाहार होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे सम्मेलन का शुभारंभ किया जाएगा।
समाजहित के मुद्दों पर होगा मंथन-
महासंगम में समाज की एकता एवं अखंडता, शिक्षा, संस्कार, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक संगठन एवं सदस्यता विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सांवलिया जी में प्रतिवर्ष निरूशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने तथा पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में समाज के प्रत्याशियों को समर्थन देने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे।
सिंगोली में हुई निमंत्रण बैठक-
निमंत्रण बैठक में समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन ओंकार लाल शर्मा, कैलाशचंद जोशी, कमल कुमार शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, रवि, बिल्लू, हरीश शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा, निरंजन शर्मा, दिलीप शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा एवं शुभम शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में समाजजनों ने महासंगम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।