BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2026, 4:10 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में पुलिस का नशे के सौदागरों पर सबसे बड़ा वार, कार्रवाईयों से अपराधियों में मचा हड़कंप, 99 वांछित और 13 इनामी बदमाश चढ़े खाकी के हत्थे, 3,482 किलो डोडा चूरा बरामद, 9.75 करोड़ की संपत्ति को किया फ्रीज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 20 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक एक माह का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वांछित एवं संगठित अपराधियों की धरपकड़, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार, साइबर अपराध, अवैध खनन, यातायात नियमों के उल्लंघन और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई।

99 वांछित अपराधी गिरफ्तार-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 107 वांछित एवं संगठित अपराधियों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 99 को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 13 इनामी अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। विभिन्न धाराओं के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई तथा चार हार्डकोर अपराधियों की जमानत निरस्त कराई गई।

नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार

मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज कर 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 3,482.966 किलोग्राम डोडा चूरा, 96.01 ग्राम स्मैक, 22.120 किलोग्राम गांजा और 59.37 ग्राम एमडी बरामद की। धारा 68-एफ के तहत 24 कार्रवाई करते हुए 9.75 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज कराई गई।

अवैध हथियारों पर भी कार्रवाई-
अभियान में अवैध हथियारों के खिलाफ नौ प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने 11 अवैध फायर आर्म्स और 60 कारतूस जब्त कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

साइबर ठगी पर प्रभावी कार्रवाई-
साइबर अपराध के खिलाफ 14 प्रकरण दर्ज किए गए। तीन हॉटस्पॉट चिन्हित कर 37 छापेमारी की गई और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 57.75 लाख रुपये फ्रीज कराए गए, जबकि 19.72 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए।

अवैध खनन पर कसा शिकंजा-
पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 17 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 46 ट्रैक्टर, 19 डंपर, एक जेसीबी, एक कार, एक मोटरसाइकिल और एक ट्रेलर जब्त किए गए। इसके अलावा 651 टन रेत, 120 टन मिट्टी और 13 टन अवैध पत्थर जब्त कर 13.86 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई।

11 हजार से अधिक यातायात कार्रवाई-
अभियान के दौरान 877 स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। कुल 11,209 यातायात कार्रवाई की गईं। तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट, तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग, नंबर प्लेट और काली फिल्म सहित अन्य उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई। विभिन्न यातायात उल्लंघनों में कुल 54.30 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी-
सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाली सामग्री की निगरानी के दौरान 38 आपत्तिजनक पोस्ट चिन्हित कर हटवाई गईं। इस संबंध में पांच प्रकरण दर्ज किए गए। 23 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

महिला अपराधों के प्रति भी सख्ती-
अभियान के दौरान महिला अपराधों से जुड़े 100 प्रकरण दर्ज किए गए। कुल 299 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 55 मामलों में चालान और 60 मामलों में एफआर की कार्रवाई की गई। महिला सुरक्षा को लेकर जिले में 701 जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

पुलिस-जन सहभागिता पर जोर-
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले के 29 पुलिस थानों में सीएलजी की 53 बैठकें आयोजित की गईं। पुलिस अधिकारियों ने इन बैठकों में भाग लेकर आमजन से संवाद किया तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

जिला पुलिस के अनुसार विशेष अभियान का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना, आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा। अभियान के दौरान अपराध नियंत्रण के साथ महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों की पालना और सामाजिक सौहार्द पर भी विशेष जोर दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE