नीमच। मनासा थाना क्षेत्र की कंजार्डा पुलिस चौकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो कैंपर वाहन से अवैध डोडाचूरा का परिवहन किया जा रहा है। वाहन की पायलटिंग मोटरसाइकिल से किए जाने की भी सूचना थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बोलेरो कैंपर में 21 कट्टों में भरा करीब 4.24 क्विंटल (424 किलोग्राम) डोडाचूरा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, मामले में श्यामलाल गुर्जर और दशरथ भील, निवासी ग्राम टामोटी, को कैंपर वाहन से तथा रतन भील, निवासी ग्राम टामोटी, को मोटरसाइकिल से पायलटिंग करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने मौके से बोलेरो कैंपर, मोटरसाइकिल और करीब 424 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।