BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2026, 12:35 pm
BIG NEWS : मंदिर के 61 फीट ऊंचे शिखर से 7 लाख का स्वर्ण कलश चोरी, चोरों ने श्री चारभुजा नाथ मंदिर को बनाया निशाना, ग्रामीणों में आक्रोश, डॉग स्क्वायड से तलाश शुरू, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के पलासिया गांव स्थित प्रसिद्ध श्री चारभुजा नाथ मंदिर के 61 फीट ऊंचे शिखर पर स्थापित करीब 7 लाख रुपये कीमत का स्वर्ण कलश चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना गुरुवार को सामने आई। सूचना मिलते ही सिंगोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद से आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की गई।

जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी पूरणमल शर्मा पूजा-अर्चना के बाद बाहर आए तो उनकी नजर शिखर पर गई। वहां स्वर्ण कलश गायब मिला। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने आसपास और गांव में कलश की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बताया गया कि यह स्वर्ण कलश 22 जनवरी 2022 को समस्त ग्रामवासियों की ओर से श्रद्धापूर्वक मंदिर के शिखर पर स्थापित किया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के अशोक कुमार सहित ग्रामीण सिंगोली थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच-
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की तथा बदमाशों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की सहायता ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जल्द खुलासे का दावा-
थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि चोरी की शिकायत गुरुवार शाम दर्ज हुई है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की गई है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से स्वर्ण कलश चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE