BREAKING NEWS
NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2026, 12:36 pm
BIG NEWS : स्मैक के अवैध कारोबार पर गंगरार पुलिस का बड़ा शिकंजा, ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था 60 हजार का इनामी टॉप-10 वांछित राहुल बंजारा, आखिरकार चढ़ा खाकी के हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने अवैध स्मैक बनाने एवं खरीद-फरोख्त के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे जिले के टॉप-10 वांछित अभियुक्त राहुल बंजारा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) राजस्थान की ओर से 60 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं गंगरार वृत्ताधिकारी उदय सिंह चूंडावत के निकट पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई थी। टीम का नेतृत्व गंगरार थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत ने किया। टीम में एएसआई संजय शर्मा, कांस्टेबल रामसिंह, महेंद्र सिंह, विद्याधर ढाका, भागचंद तथा हेड कांस्टेबल चालक देवकिशन शामिल रहे।

कई बार दबिश, हर बार बदल देता था ठिकाना-
पुलिस के अनुसार, वांछित अभियुक्त राहुल दायमा उर्फ राहुल बंजारा पिता जगदीश बंजारा, उम्र 31 वर्ष, निवासी जीवा नायक का खेड़ा, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ की तलाश में उसके निवास एवं संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

पुलिस टीम ने सूचना तंत्र एवं आसूचना संकलन के आधार पर उसकी तलाश जारी रखी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने सोमवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

जनवरी में मकान पर दबिश के दौरान हुई थी बरामदगी-
पुलिस के अनुसार, 16 जनवरी 2026 को गंगरार थाना पुलिस ने जीवा नायक का खेड़ा स्थित अभियुक्त के रिहायशी मकान पर दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कथित रूप से अवैध स्मैक पाउडर, टॉका, हथकढ़ देशी शराब तथा स्मैक पाउडर बनाने में उपयोग किए जाने वाले रसायन बरामद किए थे।

इसके अलावा कार्रवाई के दौरान करीब 15 लाख रुपए नकद, 13 एंड्रॉयड मोबाइल, 21 कीपैड मोबाइल, 4 लैपटॉप तथा इंजन नंबर और चेसिस नंबर गोदने की रॉड मय एल्फाबेट सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए थे।

इस संबंध में गंगरार थाने में प्रकरण संख्या 19/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 16/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए चल रहा था फरार-
पुलिस के अनुसार, प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त राहुल बंजारा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे प्रकरण में शामिल कर आगे की पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE