गरोठ। ग्राम पंचायत कोटड़ाबुजुर्ग में बीती रात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया। चोरों ने गांव में कई मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। घटनाओं के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार चोर रामनारायण मेहर के घर से करीब 11 हजार रुपए नकद और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं जाफर मंसूरी के बाड़े से बाइक चोरी कर ली गई।
बताया जा रहा है कि चोरी का विरोध करने पर चोरों ने रामनारायण पाटीदार के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।
लगातार हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।