BREAKING NEWS
NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2026, 4:27 pm
BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का ड्रग्स और हथियारों पर डबल अटैक, 11.70 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार, लोगों को चाकू से डराने वाला आरोपी भी दबोचा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड़ की टीम ने सर्कल गश्त के दौरान दो अलग-अलग कार्रवाइयां करते हुए 11.70 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया गया।

पहली कार्रवाई: 11.70 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मंगलवाड़ की टीम ने 5 अक्टूबर को सर्कल गश्त के दौरान उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर जाने वाले हाईवे से नांगावली की तरफ जाने वाले डामर मार्ग पर नाकाबंदी की। पुलिस की नाकाबंदी देखकर एक व्यक्ति खेतों और जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित नाथ पुत्र नक्षत्रमल, उम्र 26 वर्ष, निवासी नांगावली, थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़ बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.70 ग्राम अवैध मिथाइलीनडाईऑक्सी मेथाम्फेटामाइन (एमडीएमए) ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा एमडीएमए की खरीद-फरोख्त में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में भी अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस टीम: थानाधिकारी भवानीशंकर, कांस्टेबल श्रीभान सिंह, राकेश कुमार, टंवर सिंह एवं उम्मेद सिंह।

दूसरी कार्रवाई: धारदार चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मंगलवाड़ की टीम ने सर्कल गश्त के दौरान एक युवक को लोहे के धारदार चाकू से लोगों को डराते-धमकाते हुए देखा। पुलिस जाप्ते को देखकर युवक भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोहेल खान पुत्र राजू खां जी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सादलखेड़ा, थाना निकुंभ, जिला चित्तौड़गढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। चाकू रखने के संबंध में लाइसेंस अथवा अनुज्ञापत्र के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने कोई लाइसेंस नहीं होना बताया।

पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से धारदार चाकू रखकर लोगों में भय उत्पन्न करने के आरोप में चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम: थानाधिकारी भवानीशंकर, एएसआई भैरूलाल, कांस्टेबल जमनालाल एवं रामनारायण।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE