BREAKING NEWS
NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2026, 6:50 pm
NEWS : बीए द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी बैक, एनएसयूआई ने उठाई पुनर्मूल्यांकन की मांग, निंबाहेड़ा में प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, उत्तर पुस्तिकाओं की निष्पक्ष जांच और त्रुटि मिलने पर संशोधित परिणाम जारी करने की मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

निंबाहेड़ा। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की ओर से हाल ही में घोषित बीए द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के विभिन्न विषयों में बैक आने का मामला सामने आया है। इसको लेकर एनएसयूआई परिवार निंबाहेड़ा के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने राजकीय महाविद्यालय, निंबाहेड़ा के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच और नियमानुसार पुनर्मूल्यांकन की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि कई विद्यार्थियों ने पर्याप्त तैयारी के साथ परीक्षा दी थी, इसके बावजूद उनके एक से अधिक विषयों में बैक आई है। इससे विद्यार्थियों में असंतोष और चिंता का माहौल है। संगठन ने परीक्षा परिणाम में संभावित मूल्यांकन संबंधी या तकनीकी त्रुटियों की निष्पक्ष जांच कर विद्यार्थियों को राहत देने की मांग की।

एनएसयूआई ने रखीं प्रमुख मांगें-
एनएसयूआई ने बीए द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करवाने, एक से अधिक विषयों में बैक आने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का नियमानुसार पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनः सत्यापन करने तथा मूल्यांकन में त्रुटि पाए जाने पर संशोधित परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग की।

एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद-
ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष सुमित जाट, उपाध्यक्ष कृष्ण मीना, महासचिव आदित्य जाट एवं सुमित कुमावत, मीडिया संयोजक रौनक जाट, नगर महासचिव करण सिंह राठौर, विधानसभा महासचिव निखिल आंजना सहित सचिव जशपाल, रोहित, दिलीप, दीक्षित, फैजल और उज्ज्वल उपस्थित रहे।

एनएसयूआई परिवार ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने का आग्रह किया। संगठन का कहना है कि परीक्षा परिणाम में संभावित त्रुटियों के कारण विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE