पिपलियामंडी। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिपलियामंडी पुलिस ने ग्राम काचरिया चंद्रावत में दबिश देकर 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से करीब 300 लीटर महुआ लहान नष्ट किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र पिता ओमप्रकाश बावरी, निवासी बंड पिपलिया के रूप में हुई है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी विक्रम सिंह इनवे के नेतृत्व और चौकी प्रभारी रीतेश डामोर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने की।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।