BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2022, 3:15 pm
KHABAR : धर्मगुरु के जन्मदिवस पर शिया दाऊदी बौहरा समाज का निकला चल समारोह, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। शिया दाऊदी बौहरा समाज द्वारा आज 52 वें धर्मगुरु डॉ सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की 112 वीं जन्म जयंती एवं 53 वें धर्मगुरु डॉ मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की मिलाद बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई गई। 

इस अवसर पर समाज जनों द्वारा विशाल एवं भव्य चल समारोह निकाला गया। जिसमें बोहरा धर्मावलंबियों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ शिरकत की। चल समारोह में घोड़ों पर सवार बच्चे, बग्गिया, मोटरसाइकिल पर सवार नौजवान, स्कूल एवं मदरसे के यूनिफॉर्म में छात्र, इजी स्काउट बेंड की धुन और साथ में बुरहानी गार्ड्स के युवा पूरी फातेमी आन-बान-शान के साथ सुसज्जित और अनुशासित ढंग से चल रहे थे। इस जुलूस में बोहरा समाज के युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। 

जुलूस बोहरा बाजार से प्रारंभ होकर टैगोर मार्ग होता हुआ फव्वारा चौक, नया बाजार, पुस्तक बाजार, फोर-जीरो होकर पुनः बोहरा बाजार पर समाप्त हुआ। चल समारोह में शामिल वरिष्ठजनों, बौहरा जमात के सदस्यों एवं समाज जनों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। विधायक दिलीप सिंह परिहार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमराव सिंह गुर्जर, पार्षद प्रतिनिधि साबिर मसूदी एवं राजनीतिक दलों व समाजसेवी संस्थाओं ने पुष्पमाला पहनाकर धर्मगुरु डॉ सैयदना साहब के मिलाद की धर्मावलंबियों को मुबारकबाद दी। 

यहां खासतौर पर उल्लेखनीय है कि सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब का पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता स्वास्थ्य एवं रोजगार को प्रोत्साहित करने हेतु ब्याज मुक्त ऋण आदि योजनाओं के लिए बहुत ही उल्लेखनीय और चिरस्मरणीय योगदान रहा है। 53 वें धर्मगुरु मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने अपने अनुयायियों को हमेशा अनुशासित नागरिक और देशभक्ति की शिक्षा दी है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE