BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2022, 5:36 pm
NEWS : ग्राम पंचायत सरेडी में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ 66 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

मनोहर थाना। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरेड़ी में 66 वीं जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व वर्तमान पीसीसी सदस्य विधानसभा मनोहर थाना कैलाश मीना ने ध्वजारोहण कर व खिलाड़ियों को शपथ दिलाई व फीता काटकर खेल प्रारम्भ किए गए। प्रधानाचार्य कालूराम मीणा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 17 से 19 आयु  वर्ग के विद्यार्थियों की आयोजित की जा रही है जो कि 17 नवंबर तक चलेगी जिसमें शूटिंग बॉल टेनिस वालीबॉल स्पीड बॉल,कैरम, स्काय,रग्बी आदि  खेलों की जिले भर आईं टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन मदन लाल व्याख्याता ने किया।
 आपको बता दें कि यह प्रतियोगिता खेल प्रभारी रमेश कुमार शारीरिक शिक्षक की देखरेख में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 7टीमें शूटिंग बॉल, 6टीमें रग्बी में(19वर्ग में) आई है। समस्त अतिथि को साफा पहनाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। खेल पर्यवेक्षक राजेंद्र मीना  ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि नरेश कुमार मीणा,शिक्षक संघ रेसटा के जिलाध्यक्ष नवल सिंह मीणा,शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष पानाचंद मीना,ग्राम पंचायत सरेड़ी के सरपंच पवन मीना पूर्व सरपंच रामदयाल मीना(तुरकाडिया),पंचायत कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष चौथमल मीना, सरखण्डिया पीईईओ रतन लाल जाटव उपस्थित रहे। अंत में मथुरालाल प्रधानाध्यापक खुरी व कन्हैया लाल जी ने कार्यक्रम में पधारे समस्त मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE