BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लझनों भरा रहेगा.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2022, 3:38 pm
KHABAR : भारत जोड़ो यात्रा का असर मध्यप्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार- सुरेश धनगर, यात्रा के दौरान वरिष्ठ नेताओ को अवगत कराए नीमच के हाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। किसान कांग्रेस नीमच जिला अध्यक्ष सुरेश धनगर ने बताया कि मध्यप्रदेश कि पावन धरा पर भारत जोड़ो यात्रा के आगमन से लेकर वीरों की धरती रंगिला राजस्थान में प्रवेश तक किसान, मजदूर, महिला और युवाओं में जो जोश देखने को मिला। जो शायद आज तक देखने को नहीं मिला।

धनगर ने कहा कि राहुल गांधी की पैदल भारत जोड़ो यात्रा जो हर व्यक्ति को यह जानने को उत्सुक कर रही है कि आखिर पुर्व प्रधानमंत्री का बेटा आज देश में नफ़रत मिटाने निकल पड़ा है। आज देश में किसान, मजदूर और अन्तिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति कि आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। इस यात्रा में हर जाति धर्म के लोग शामिल होकर राहुल गांधी को अपनी बात बता रहे हैं । निश्चित ही इस यात्रा का असर देश और प्रदेश में देखने को मिलेगा।

कांग्रेस नेता सुरेश धनगर ने बताया कि जब हम उज्जैन से सुसनेर तक यात्रा में शामिल हुए तो देखा कि लाखों की संख्या में किसान, मजदूर और महिलाएं अपने निजी खर्चे से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर जो जोश देखने को मिल रहा है निश्चित ही यह जोश भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मध्यप्रदेश से उखाड़ फेंकेगा।

यात्रा के दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में खाट पंचायत में शामिल होकर लाखों की संख्या में किसानो ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। जब प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने नेतृत्व में राहुल गांधी से मुलाकात हुई तो किसान नेता धनगर ने बताया कि नीमच पोस्ता दाना की बंद पड़ी मंडी और लहसुन का केंद्र सरकार ने आयात से किसानों को लागत मुल्य नहीं मिल रहा है। नीमच मंदसौर क्षेत्र में किसान लहसुन की खेती करता है। लेकिन आज के समय लहसुन का लागत मुल्य भी नहीं मिल रहा है ।

धनगर ने बताया कि उज्जैन आगर मालवा तक यात्रा के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से मुलाकात कर मनासा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया और नीमच नारकोटिक्स विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के वायरल विडियो की जानकारी दी कि किस प्रकार से किसानों को झुठे मुकदमे बना कर किसानों को जेल में डालने का काम किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE