BREAKING NEWS
BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2022, 3:51 pm
NEWS : वेंटिलेटर पर है भाजपा और जनता से मांग रही जीवित प्रमाण पत्र- सुखवाल, जन आक्रोश रैली पर आम आदमी पार्टी ने किया पलटवार, पढ़े खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । भाजपा की जन आक्रोश रैली पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है । आम आदमी पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर अभियंता अनिल सुखवाल ने जन आक्रोश रैली पर तंज कसते हुए बड़ा बयान जारी कर  कहा है कि राजस्थान में अपनी जड़ों को खो चुकी है भाजपा।
भाजपा राजस्थान में 5 साल तक विपक्ष में रहते हुए मौन रही है। भाजपा विपक्ष की भूमिका में फेल होने के बाद अब चुनाव नजदीक आते देख जन आक्रोश रैली निकाल रही है जबकि हकीकत में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी स्वयं वेंटिलेटर पर लेटी हुई है और भारतीय जनता पार्टी जन आक्रोश रैली के माध्यम से जनता से जीवित प्रमाण पत्र मांग रही है।

आप जिला कोर्डिनेटर अभियंता अनिल सुखवाल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही बारी बारी से सत्ता का सुख भोगते हैं फिर भी जनता के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं रखते लेकिन राजस्थान में अब ऐसा होने वाला है नहीं क्योंकि आम आदमी पार्टी अब पूरे देश में काम की राजनीति कर जनता का विश्वास जीत चुकी है और आम आदमी पार्टी आगामी वर्ष 2023 को राजस्थान में अपनी सरकार बनाने जा रही है।

अभियंता अनिल सुखवाल ने कहा कि 2020 से अप्रेल 2022 तक राजस्थान में हुए  13 हजार 890 माताओं बहनों के बलात्कार पर भी भाजपा हमेशा से ही मौन रही है इन्हें बलात्कार से पीड़ित 170 मासूम बच्चियों की चीखे तक सुनाई नहीं दी।
किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 किसानों पर भी राजस्थान में भाजपा के किसी नेता ने एक शब्द तक नहीं बोला ना ही किसानों को श्रद्धांजलि तक दी। वहीं दूसरी ओर राजस्थान मध्य प्रदेश के 1 लाख 60 हजार अफीम किसानों के 14 साल से अनवरत चल रहे संघर्ष को भी केंद्र में बैठी भाजपा सरकार दमनकारी नीति से दबा रही है। भाजपा के नेता अफीम विभाग में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के बजाय ठेका कर्मियों पर थप्पड़ मारकर जनता को छल रहे है।

सुखवाल ने राजस्थान के जिन मुद्दों पर भाजपा को आक्रोश आना चाहिए वह तो कभी दिखा नहीं अब 2023 के राजस्थान में आम चुनाव को देखकर जो यह जनाक्रोश रैली निकाल रहे हैं वह असल में इनके सत्ता लोभ का आक्रोश है जन आक्रोश से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है जनता से इनका कोई आत्मिक जुड़ाव है नहीं। राजस्थानी नहीं धीरे-धीरे पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी अपनी जड़ों को कमजोर कर खोने जा रही है अब इनके झूठे वादों में जनता आने वाली नहीं है। 2023 में अब राजस्थान में भी दिल्ली और पंजाब की तरह केजरीवाल का गारंटी कार्ड चलेगा जो जनता की सभी तकलीफों को खत्म करने की गारंटी देगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE