BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर के श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णव.. <<     MANDI BHAV : काबुली चना और मूंग के दाम में आई तेजी, चना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव बमोरा का जमीन विवाद.. <<     CRIME NEWS: POK ड्रग्स माफियाओं का इंदौर कनेक्शन.. <<     KHABAR : सरकारी अस्पताल में चूहों ने महिला मरीज के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चारधाम यात्रा, एमपी के तीन.. <<     BIG NEWS : हॉस्टल का रूम और नर्स किरण, जब सुबह नहाने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेसी राजवाड़ा पर चलाएगी जनमत संग्रह.. <<     KHABAR : हज पर जाने वाले यात्रियों को यात्रा के.. <<     KHABAR : जिले के ग्रामीण अंचलों में रह रहे लोगों को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आसन की नई तकनीकों व हांस्य से ओतप्रोत रहा.. <<     KHABAR : अंतरिक्ष की दुनिया को देखने के लिए.. <<     KHABAR : 22 मई से शुरू होगा विश्वविद्यालय चलो.. <<     VIDEO NEWS: दिग्गी राजा ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का.. <<     VIDEO NEWS: आर्थिक राजधानी में अचानक चलती कार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2022, 10:58 am
NEWS : जन आक्रोश यात्रा को हरी झंडी, अपने मन में आक्रोश को जगाए और जनता को इस जंगलराज की हकीकत बताएं- कटारिया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान सरकार के कुशासन जंगलराज एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनाक्रोश यात्रा के रथ को प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, यात्रा के जिला प्रभारी युधिष्ठिर कुमावत, विधानसभा प्रभारी राकेश पाठक ने सोमवार को प्रातः भदेसर स्थित भेरुजी  से विधिवत पूजा अर्चना कर भाजपा की झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के विधानसभा मीडिया संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा के रथ को रवाना करने के शुभारंभ पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने जनसंघ की स्थापना के मूल स्तंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदि का स्मरण करते हुए कहा कि इन लोगों ने बिना किसी स्वार्थ के केवल विचारधारा के लिए अपने जीवन को समर्पित किया और उन्होंने खुन पसीने से संगठन को सींचा।  उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़ने वाला कार्यकर्ता कभी कोई महत्वकांक्षा नहीं पालता है बस सिर्फ राष्ट्रधर्म का पालन करने के लिए जुड़ता है ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि राजस्थान में होने वाले सभी तरह के उत्पीड़न के विरुद्ध यह यात्रा , गांव गांव एवं ढाणी तक पहुंचेगी, जिसमें जनता की सहभागिता को शामिल करना भाजपा कार्यकर्ता का मुख्य कार्य है ।
उन्होंने कहा कि पहली बार इतने बड़े पैमाने पर इस सरकार की लचर व्यवस्था को लेकर पार्टी सड़कों पर उतरी है। 200 जन आक्रोश रथ बनाकर प्रत्येक विधानसभा में भेजे है ।जनता तक इनकी नाकामी  पहुंचानी है।  उन्होंने कार्यकर्ताओ  से आह्वान किया कि इन 14 दिनों में कोई घर पर ना बैठे। कार्यकर्ता गली-गली घर-घर जाकर इस सरकार की नाकामी को बताएं ।  
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का तांडव 4 वर्षों से चल रहा है और जनता त्राहि माम त्राहि माम कर रही है। जन आक्रोश यात्रा के रथ में रखी शिकायत पेटियों से शिकायतें इकट्ठे होकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दरवाजे तक पहुंचेगी जिसका जवाब उन्हे जनता को देना होगा।
सभा को यात्रा के जिला प्रभारी युधिष्ठिर कुमावत,कोमल गहलोत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, पूर्व विधायक बद्री लाल जाट आदि ने भी संबोधित किया।  स्वागत उद्बोधन यात्रा के विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह राठौड़ ने देते हुए यात्रा की अब तक तैयारी एवं रूट मार्ग की विस्तृत जानकारी दी।  इससे पूर्व दीप प्रज्वलित कर सभा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान यात्रा जिला संयोजक सीपी नामधरानी, जिला उपाध्यक्ष करनल सिंह राठौड़ , रघु शर्मा, श्रवण सिंह, चित्तौड़ प्रधान देवेंद्र कंवर, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर,जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, मनोज पारीक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी,मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, रोहिताश जाट,भंवर सिंह दिनेश शर्मा, रतन डांगी, पवन आचार्य, पूर्व जिला उप प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, आई एम सेठिया, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, हरि सिंह जाट, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह,सरपंच रणजीत सिंह भाटी, अनिल ईनाणी, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, सीकेएसबी चेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश आमेरिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार, पूर्व प्रधान चंदनबाला जैन,अशोक रायका मंचासीन थे। संचालन विधानसभा सह संयोजक अनिल ईनाणी एवं भदेसर मंडल महामंत्री प्रकाश भट्ट ने किया । आभार भदेसर मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य ने जताया इस दौरान मंडल महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, पूरण सिंह राणा, रामेश्वर धाकड़, सोहन खटीक, शिवराज सिंह, चतुर्भुज रेगर, देवीलाल धाकड़, जिला आईटी संयोजक राजन माली,सह संयोजक कैलाश वैष्णव, नगर कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट, चेतन गौड़ सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE