BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 8:23 pm
BIG NEWS : चीन में कोरोना का तांडव के साथ देश में भी संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए जारी किये गए निर्देश, एमपी में कोरोना के 07 एक्टिव केस, पढ़े खबर    

Share On:-

भोपाल। चीन में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी के बीच केंद्र और राज्य सरकार ने भी कोविड अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी जिलों के CMHO को कोविड के संक्रमण को बढ़ने से पहले नियंत्रित करने सर्विलांस सैंपल और पॉजिटिव मरीजों के सैंपल की जीनोम टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, प्रदेश में अभी कोरोना के कुल 7 एक्टिव मरीज हैं, जो भोपाल और खंडवा में होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। एक एक्टिव मरीज इंदौर में है।

स्वास्थ्य संचालनालय के इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलांस प्रोग्राम शाखा से मिली जानकारी के अनुसार बीते दो सप्ताह से राज्य के एक भी अस्पताल में कोरोना का नया मरीज भर्ती नहीं हुआ है।

कोरोना की वीकली डिस्ट्रिक पॉजिटिविटी रेट रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट खंडवा का है। रिपोर्ट के मुताबिक खंडवा में कोविड की साप्ताहिक संक्रमण दर 0.66 प्रतिशत है। भोपाल में यह 0.49 और इंदौर में 0.24 प्रतिशत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE