BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2022, 10:51 am
REPORT : जल जीवन मिशन के तहत अजंता पैलेस में हुआ तीन दिवसीय ग्राम स्तरीय सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम स्तरीय सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ होटल अजंता पैलेस में किया गया जिसमें रतलाम विकासखंड की 10 ग्राम पंचायतों से 5 सदस्य सरपंच, सचिव ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य एवं समूह की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित हुए।शासन की मंशा अनुरूप कार्यपालन यंत्री पी.के. गोगादे के मार्गदर्शन में 5जी डाइमेंशन अकैडमी ग्वालियर द्वारा पीआरआई मेंबर एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को ग्राम में चल रही नल जल योजना के संचालन, संधारण, जनभागीदारी एवं जल समिति के दायित्व को लेकर अजमेर (राजस्थान) से आए मास्टर ट्रेनर आनंद शर्मा ने प्रशिक्षण दिया जिसमें सरपंच, सचिव एवं जल समिति के सदस्यों एवं समूह की महिलाओं ने अपनी भागीदारी की।

पीएचई विभाग के जिला जल सलाहकार आनंद व्यास ने बताया कि योजना के सफल संचालन के लिए समुदाय की भागीदारी होना बहुत आवश्यक है। समुदाय के सहयोग के बिना योजना का सफल रूप से क्रियान्वित किया जाना संभव नहीं है, इसके लिए एक सशक्त ग्राम जल समिति ग्राम में होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर जिला सलाहकार किरण चौहान, ग्रामीण विकास ट्रस्ट की मीनाक्षी शर्मा, जितेंद्र राव, दुर्गेश आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE