आगर मालवा। सुशासन सप्ताह अन्तर्गत ‘‘प्रशासन गांव की ओर’’ थीम पर मध्यप्रदेश राज्य के आगर-मालवा जिले के चारों विकास खंड सुसनेर, नलखेड़ा, आगर एवं बड़ौद के 56 गांवों में आज 21 दिसम्बर को सुशासन शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की 324 शिकायतों का मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। जिले के ग्राम बाजना, खेड़ा नरेला, महुडिया बड़ौद, छारड़ा, लालाखेड़ी, लाडोन, चांपाखेड़ा, चिकली गोयल, जयसिंहपुरा, लोहारिया, लालूखेड़ी, गैलाना आदि गांवों में सुशासन शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा शासन की योजनाओं में लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन प्राप्त किए एवं मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।