BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2022, 11:20 am
BIG NEWS : चीन में कोरोना का कोहराम, BF.7 वैरिएंट की हरकत देख सहमी दुनिया, अलर्ट के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, जरूरी पाबंदियां आज से ही, चीन में कहर बरपाने वाला वायरस और खतरनाक हो रहा, पढ़े खबर  

Share On:-

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पिछली बार भी हमने बाकी देशों के मुकाबले कोविड को बेहतर तरीके से हैंडल किया था। हमारे पास अनुभव है इसलिए हम इस बार भी इसे बहुत अच्छे तरीके से हैंडल करेंगे।

देश में कोरोना अलर्ट के बाद मंडाविया ने बताया कि देश में जरूरी पाबंदियां आज से ही लागू की जाएंगी। हम लापरवाह नहीं हो सकते, तत्काल एक्शन लेंगे।

उन्होंने कहा कि चीन में श्मशानों पर भीड़ है। दूसरी लहर में भी भारत की स्थिति इतनी खराब नहीं हुई थी, जितनी चीन की अब हो गई है। वहां जिस वायरस ने कहर बरपाया है, वो और ज्यादा खतरनाक हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हम देश में गुरुवार से ही जरूरी पाबंदियां लगाना शुरू कर देंगे। विदेश से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। एयरपोर्ट पर रैंडम चेकिंग भी की जाएगी। इस बार हम वैसा ही करेंगे जैसा हमने पहले कोविड को हैंडल किया था। भारत को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन गंभीरता जरूरी है। हमें अब हर स्तर पर सतर्क रहना होगा। एक बात यह भी नोटिस की गई है कि BF-7 वैरिएंट भी म्यूटेट कर रहा है, जो ज्यादा खतरनाक कहा जा सकता है। इस वैरिएंट के मामले भारत में पहले भी सामने आ चुके हैं। ये मामले समय-समय पर पाए गए हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि ये फैले नहीं हैं।

मंडाविया ने बताया कि कोरोना के बदलते रूपों को समझने के लिए केंद्र सरकार की समीक्षा बैठक जल्द ही होगी। इसके अलावा सचिव स्तर पर राज्यों के साथ बैठकें शुरू की गई हैं। मैं सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक कर ट्रेसिंग, इलाज, जीनोम सीक्वेंसिंग (किस वैरिएंट से कोविड हुआ है) पर जोर दूंगा। फिलहाल, सभी राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के लिए अलर्ट कर दिया गया है। चीन की वैक्सीन फेल हो गई है। चीन ने लंबे समय से जीरो कोविड नीति लागू की थी। दो साल तक लोगों को घर में रखा गया। लोग बाहर नहीं निकल रहे थे और थके हुए थे। अब बहुत ठंड है। फिलहाल, अस्पताल में जगह नहीं है। अस्पताल में भर्ती कराने के लिए सड़क पर चार घंटे लाइन लगी रहती है। लाइन में लगे लोग अलग मर रहे हैं और अस्पताल में जो भर्ती हैं, वो अलग मर रहे हैं। वाकई चीन में हालात बहुत खराब है। हम सबको इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE